Pakistan: पाकिस्तान में कोयला खदानों पर हमला, खनन मशीनों में लगाई गई आग; 20 मजदूरों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को कई कोयला खदानों पर हमले किए गए, जिसमें करीब 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. इस मामलें को लेकर जिले के राजनीतिक प्रमुख हाजी खैरुल्लाह नासिर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को करीब दस कोयला खदानों को हथगोले से निशाना बनाया. इस दौरान खदानों में काम कर रहे 20 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए है.

हाजी ने बताया कि हमलावरों ने घटनास्थल से भागने से पहले खदानों और खनन मशीनों में आग लगा दी. वहीं, पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने कुछ खनन मजदूरों को समूह में इकट्ठा करके गोली मार दी.

किसी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्‍मेदारी

पुलिस ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों के शवों और घायल मजदूरों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है, हालांकि इस दौरान कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक, हमलें में ज्यादातर पीड़ित बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों के निवासी थे. फिलहाल किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

वहीं, पुलिस अधिकारी हुमायूं खान ने बताया कि हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने डुकी इलाके में जुनैद कोल कंपनी की कई खदानों पर हमला किया. इस दौरान उन्‍होंने खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे.

इसे भी पढें:-हमास कमांडर हत्या मामले में हाउस अरेस्ट हुए ईरानी मिलिट्री चीफ, खामनेई के निगरानी में की जा रही पूछताछ

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version