बांग्लादेश में पाक विदेश मंत्री की बेइज्जती, बोला- ‘1971 के युद्ध के लिए पहले माफी मांगों’!

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार को शर्मिंदगी महसूस करनी पडी. बांग्लादेश ने रविवार को इसहाक डार के सामने 1971 के युद्ध के लिए माफी मांगने समेत लंबित मुद्दों को उठाया था. हालांकि, वह इन मुद्दों पर डार के विचारों से सहमत नहीं है.

डार बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे थे ढाका

बताते चलें कि, डार 2012 के बाद से ढाका का दौरा करने वाले पाकिस्तान के सबसे वरिष्ठ नेता हैं. डार बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को ढाका पहुंचे थे. लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के पद से हटने के बाद संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के लिए डार बांग्लादेश पहुंचे थे. डार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार एम तौहीद हुसैन के साथ बातचीत की.

निश्चित रूप से मैं डार से सहमत नहीं हूं..

एम तौहीद हुसैन ने एक मीडिया चैनल से कहा कि निश्चित रूप से मैं डार से सहमत नहीं हूं. अगर ऐसा होता तो समस्याएं सुलझ जातीं. हमने अपनी और उन्होंने (पाकिस्तानी पक्ष ने) अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि दोनों देश आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बातचीत जारी रखेंगे. तौहीद हुसैन ने डार के साथ मुलाकात के बाद कहा कि हमने अनसुलझे मुद्दे उठाए हैं. इनमें 1971 के लिए माफी या खेद व्यक्त करना था. संपत्तियों पर दावा तथा फंसे हुए पाकिस्तानी नागरिकों का मामला रहा.

दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों पर किए गए हस्ताक्षर

हालांकि, हुसैन ने यह कहा कि यह उम्मीद करना गलत होगा कि 54 वर्षों की समस्याएं एक ही दिन में हल हो जाएंगी. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार ने कहा कि दोनों देशों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी स्थिति प्रस्तुत की है. दोनों देशों के बीच एक समझौते और पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. हुसैन ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.

इसे भी पढें. नहीं रहे ‘KGF’ फेम एक्टर दिनेश मंगलुरु.., कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This