Pakistan: बलूचिस्तान के मस्पुंग में BLA ने घात लगाकर किया हमला, मारे गए 45 सैनिक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Pakistan: पाकिस्तान की सुरक्षा-व्यवस्था अब शहबाज-मुनीर की जोड़ी से संभल नहीं रहा है. इस समय पीओके से लेकर बलूचिस्तान तक पाकिस्तान जल रहा है. बलूच लिबरेशन आर्मी के आगे पाकिस्तानी सुरक्षाबल बेबस नजर आ रहे हैं. जगह-जगह पाकिस्तानी आर्मी के जवान मारे जा रहे हैं. इस बीच पाकिस्तानी आर्मी को मस्तुंग में बड़ा झटका लगा है.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मस्तुंग के खाडकोचा इलाके में बहुत योजनाबद्ध तरीके से घात लगाकर हमला किया है, जिसमें 45 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. वही, बीएलए के खास ‘फतह स्क्वाड’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. बता दें कि हमले में सैनिकों को ले जाने वाली बसों का काफिला, उनकी सुरक्षा टीम और हालात को संभालने के लिए बाद में भेजी गई अतिरिक्त टुकड़ियों को निशाना बनाया गया. वहीं, इलाके में अभी भी झड़पें जारी होने की खबरें हैं. इतने बड़े पैमाने पर हुआ यह हमला पाकिस्तानी सेना के काम करने के तरीके में मौजूद गहरी रणनीतिक और ऑपरेशनल कमज़ोरियों को उजागर करता है.

हाईवे का जाल: बड़े इलाके में पहले से पता चलने वाले रास्ते

बता दें कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है. इसकी भौगोलिक बनावट सेना के लिए लॉजिस्टिक्स यानी साजो-सामान और सैनिकों की आवाजाही के लिहाज से एक बड़ी चुनौती है. जिसके कारण सैनिकों की आवाजाही का पहले से अंदाज़ा लगाना बहुत आसान हो जाता है.  विद्रोही आसानी से इन अकेले रास्तों पर कई दिनों तक नजर रख सकते हैं. ऐसे में सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए सेना को बहुत सीमित मुख्य हाईवे नेटवर्क पर निर्भर रहना पड़ता है.
Latest News

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने की मिली मंजूरी, सरकार बोली- कोई आपत्ति नहीं

New Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को...

More Articles Like This

Exit mobile version