PAK हमलों में आठ अफगानी सैंनिकों की हुई मौत, जवाबी कार्रवाई से पहले काबुल में गिरा था मोर्टार

Must Read

Kabul: जवाबी कार्रवाई से पहले पाकिस्तानी हमलों में आठ अफगानी सैंनिकों की मौत हो गई थी. अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक जमीनी संघर्ष में उसके आठ सैनिक मारे गए. नंगरहार प्रांत के तोर्खम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास शरणार्थियों के एक कैंप में मोर्टार गिरने से सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जाबिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि की.

दोनों देशों से संयम बरतने की अपील

हालांकि उन्होंने कहा था कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ. उधर, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दोनों देशों से संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए.

काबुल और दक्षिणी शहर कंधार में हवाई हमले

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव ने शुक्रवार को गंभीर रूप ले लिया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और दक्षिणी शहर कंधार सहित कई इलाकों में हवाई हमले किए. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर जवाबी हमला किया था.

अफगान तालिबान के खिलाफ ओपन वॉर का ऐलान

घटनाओं के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ ओपन वॉर का ऐलान किया, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में और कड़वाहट आ गई. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि काबुल, पकतिया प्रांत और कंधार में तालिबान के रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने इस कार्रवाई को तालिबान की आक्रामक गतिविधियों का जवाब बताया.

हमलों और हिंसा के बाद यह कदम जरूरी

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से हो रहे हमलों और हिंसा के बाद यह कदम उठाना जरूरी हो गया था. हमलों के दौरान काबुल में करीब दो घंटे तक लड़ाकू विमानों की आवाज, तेज धमाके और गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं. स्थानीय लोगों के अनुसार कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. कंधार में भी जेट विमानों की आवाज सुनी गई. कंधार को तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजदा का गढ़ माना जाता है इसलिए इस शहर में हमले की खबर ने विशेष ध्यान आकर्षित किया.

इसे भी पढ़ें. शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने लगाई CBI को फटकार

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This