Pakistan: पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता का आया भूकंप, भारत समेत इन देश के लोगों में दहशत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Earthquake: भारत के पड़ोसी मूल्‍क पाकिस्तान में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई. गनीमत की बात ये है कि इस भूकंप के चलते किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्‍तान में यह भूकंप सुबह 05.14 बजे आया था, जिसका केंद्र पाकिस्तान में था. हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन इसने भारत सहि‍त कई एशियाई देशों के लोगों में डर पैदा कर दिया है.

16 फरवरी को भी आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 16 फरवरी को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.इस दौरान भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से आठ किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था. इसकी गहराई 17 किलोमीटर थी. इसके झटके इतने जोरदार थे कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की भी धरती कांप गई थी.

यह भी पढ़ें:-PM मोदी आज सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ का करेंगे उद्घाटन

 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This