PM मोदी आज सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ का करेंगे उद्घाटन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 28 फरवरी को राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी PMO ने गुरुवार को एक बयान में दी.  पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को शाम करीब 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे.’’

पीएमओ ने कहा… 

पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं और इसके अनुरूप, वह जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है. बयान में कहा गया कि यह आयोजन अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है.
वर्ष 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली द्वारा शुरू किए गए इस महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है. इस महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक होना है. महोत्सव के दौरान, प्रधानमंत्री तेह बाजार (टीईएच- द एक्सप्लोरेशन ऑफ द हैंडमेड) का भी दौरा करेंगे, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद शिल्प और देश भर से अन्य विभिन्न उत्तम कलाकृतियां, हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में शामिल होंगी.
Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This