पाकिस्तान में थमने का नाम नही ले रहा बारिश का कहर, 24 घंटे में 17 लोगो की मौत, 56 से अधिक घायल  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Flood: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में घरों की छत और दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 56 अन्य घायल हो गए हैं. मृतकों में 14 बच्चे शामिल हैं. यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की रिपोर्ट में सामने आई है.

25 मार्च से जारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान बन्नू जिले में हुआ, जहां 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं. वहीं, एबटाबाद में 5 लोगों (4 बच्चे) की जान गई, जबकि कोहाट में 2, नॉर्थ वजीरिस्तान में 1 और बट्टाग्राम में एक महिला की मौत हुई है.

बारिश के चलते 11 मकान क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट में बताया गया है कि बारिश के चलते कुल 11 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 5 बन्नू में हैं. बन्नू के दाद कचलोट इलाके में एक मकान की छत गिरने से तीन बच्चों- 9 वर्षीय आसिफ, 6 वर्षीय उमराह और 3 वर्षीय जावेरिया की मौत हो गई. कोटका गुलाम कादिर में एक सामुदायिक केंद्र के बरामदे की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए. इसके अलावा, मामा खेइल में दीवार गिरने से 2 बच्चों की जान गई, जबकि शामदी खेइल में एक कमरे की छत गिरने से एक महिला की मौत हुई.

राहत सामग्री  मुहैया कराने में जुटी  सरकार 

कोहाट के गुंबट क्षेत्र में भी भारी बारिश के दौरान कमरे की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई. वहीं एबटाबाद के हवेलियन तहसील के खेतर हाजिया गली में छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. पीडीएमए के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए. इसके अलावा, लक्की मरवत के सराय नौरंग में छत गिरने से 2 बच्चे घायल हुए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. नौशेरा में भी एक घर की छत गिरने से 2 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें रेस्क्यू 1122 टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version