6 साल बाद चीन ने उठाया बड़ा कदम, नॉर्थ कोरिया के लिए शुरू की सीधी उड़ान

China flights to north korea : चीन की सरकारी एयरलाइन ने बीजिंग और नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर चाइना की इस उड़ान का स्वागत नॉर्थ कोरिया में चीन के राजदूत वांग याजुन और अन्य राजनयिकों ने किया. बता दें कि 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से नॉर्थ कोरिया के लिए उड़ानें और यात्री ट्रेनें निलंबित कर दी गई थीं. जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया की एयरलाइन एयर कोरियो ने 2023 में दोनों राजधानियों के बीच उड़ानें फिर से शुरू की थीं.

कोरोना महामारी के दौरान लगा था प्रतिबंध

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, नॉर्थ कोरिया ने कोरोना महामारी के दौरान सभी विदेशी पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब इन प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि 2024 में एक रूसी टूर ग्रुप नॉर्थ कोरिया में प्रवेश करने वाला पहला समूह बना था. ऐसे में प्रतिबंध से पहले, नॉर्थ कोरिया आने वाले कुल पर्यटकों में चीनी टूर ग्रुप की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत थी. मीडिया का कहना है कि टूरिस्टों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए अब चीन ने फिर उड़ान सेवा शुरू की है.

चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच मजबूत रिश्‍ते

बताया जा रहा है कि चीन प्योंगयांग का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख सहयोगी है. इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षों में नॉर्थ कोरिया की ओर से मिसाइलों के लगातार परीक्षण और प्रक्षेपण पर अपनी असहमति भी व्यक्त की है. बता दें कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन सितंबर में बीजिंग गए थे, साथ ही वहां उन्‍होंने एक विशाल सैन्य परेड में हिस्सा लिया था. माना जा रहा था कि दशकों में यह पहली बार था जब नॉर्थ कोरिया का कोई नेता चीन की किसी सैन्य परेड में मौजूद रहा था.

12 मार्च को शुरू हुई थी यात्री ट्रेन सेवा

जानकारी के मुताबिक, चीन की ओर से विमान सेवाओं को बहाल करने का फैसला ऐसे समय उठाया गया है जब वर्तमान में दोनों देशों के बीच यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई थी. बताया जा रहा है कि चीन से नॉर्थ कोरिया के लिए यात्री ट्रेन सेवा 12 मार्च को शुरू हुई थी. इसके साथ ही ट्रेन सेवा शुरू होते समय चीन के विदेश मंत्रायल की ओर से कहा गया था कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध हैं और रेल सेवा शुरू होने से आम लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान में थमने का नाम नही ले रहा बारिश का कहर, 24 घंटे में 17 लोगो की मौत, 56 से अधिक घायल  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version