पोते की घिनौनी हरकत के चलते विवादों में धिरे पाक विदेश मंत्री इशाक डार, 2 विदेशी महिलाओं को किडनैप कर किया गैंगरेप

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Ishaq Dar: पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार इन दिनों विदेश नीति में अपनी एक अहम भूमिका मिभा रहे हैं. वो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर संग तेहरान पहुंचे थे. जहां उन्होंने अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. हालांकि, इशाक डार एक ऐसे विवाद में घिर गए हैं, जिसके कारण उनका पद भी छिना जा सकता है. दरअसल, इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार पर 2 विदेशी महिलाओं को किडनैप कर उनके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में हड़कंप मच गया है.

2 विदेशी महिलाओं को किडनैप कर किया गैंगरेप

ये मामला 29 जून का बताया जा रहा. विदेश मंत्री इशाक डार के पोते पर ये आरोप लगा है कि उसने दो विदेशी महिलाएं है, जिसमें एक वेनेज़ुएला और दूसरी नीदरलैंड की है. उन्हें पहले किडनैप किया फिर गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक आरोपी फ़रार है. कोर्ट ने चारों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

सभी एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर से जुड़े थे Pakistan Ishaq Dar

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री इशाक डार के पोते की इन दोनों महिलाओं से मुलाक़ात पिछले साल सिंगापुर में हुई थी. ये सभी एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर से जुड़े थे. मोहम्मद रजा डार ने महिलाओं के पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा की व्यवस्था कराई थी. इस मामले के बाद सीनेटर फैसल वावड़ा ने इशाक डार के इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि इतने गंभीर आरोप के बाद पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार अपने पद पर बने रहने के हकदार नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि संघीय सरकार और पंजाब सरकार मंत्री के परिवार को बचाने की कोशिश कर रही.

सीनेटर फैसल वावड़ा का सामने आया बयान

इस मामले को लेकर सीनेटर फैसल वावड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को फैमिली कॉरपोरेशन की तरह चलाया जा रहा. इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी संबंधित विदेशी दूतावासों के दबाव के बाद हुई. सीनेटर फैसल वावड़ा ने ये सवाल उठाया कि जब ऐसा गंभीर मामला सामने है तो इशाक डार दुनिया के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को गैंगरेप के बजाय केवल एक्सटॉर्शन तक सीमित करने की कोशिश हो रही. उन्होंने कहा कि पीड़ित विदेशी महिलाओं को जल्द से जल्द उनके देशों वापस भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मामला ज्यादा न बढ़े.

ये भी पढ़ें- जर्मनी में फोन पर नहीं मिलेगी छुट्टी! देना होगा बीमारी का सबूत, सरकार बदलेगी सिक लीव के नियम

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version