आधी रात को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान को ले जाया गया अस्पताल, दाहिनी आंख में लगा इंजेक्शन

Must Read

Pakistan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को आज आधी रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (PIMS) ले जाया गया. बता दें कि दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न (CRVO) बीमारी से जूझ रहे इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की दूसरी डोज़ लगाई गई.

इमरान खान की दाहिनी आंख में इंजेक्शन की ये डोज़ रावलपिंडी स्थित अल शिफ़ा ऑय हॉस्पिटल के रेटिना विशेषज्ञ डॉ. नदीम क़ुरैशी और PIMS के ऑप्थैल्मोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ मुहम्मद आरिफ ख़ान ने PIMS के ऑपरेशन थिएटर में लगाई.

इंजेक्शन से पहले ECG और ECO टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इमरान ख़ान जुलाई से हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं. इस मामले को लेकर पाकिस्तान के सरकार PIMS ने जानकारी देते हुए कहा कि इमरान ख़ान का आंख में इंजेक्शन से पहले ECG और ECO टेस्ट भी हुआ, जो कि नार्मल मापा गया. लेकिन PIMS ने इसका खुलासा नहीं किया कि इमरान ख़ान की आंख में इंजेक्शन क्‍यों लगना था.इसके साथ ही उनके हृदय की जांच के लिए ECG और ECO टेस्ट हुआ.

इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ने ये भी जानकारी

इस मामले को लेकर पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ने ये भी जानकारी दी की इमरान ख़ान की आंख में इंजेक्शन के बाद उन्हें ज़रूरी सुझाव देने के बाद वापस भेज दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी महीने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैरिस्टर सलमान सफ़दर को जब इमरान ख़ान की हालत के बारे में जानकारी देने के लिए एमिकस क्यूरी बनाया गया था. ऐसे में सलमान सफ़दर ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि इमरान ख़ान को दाहिनी आंख से सिर्फ़ 15 फ़ीसदी ही दिख रहा है.

इंजेक्शन की पहली डोज़ लगने के बाद से सुधार

जानकारी के मुताबिक, इमरान ख़ान की पार्टी PTI ने उन्हें जेल से अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए प्रदर्शन किए थे, लेकिन फिर भी पाकिस्तानी हुकूमत ने इमरान ख़ान को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया और कोर्ट के सामने 16 फरवरी को PIMS और अल शिफा ऑय हॉस्पिटल की नई जांच रिपोर्ट रखी, इसमें दावा किया गया कि इमरान ख़ान की दाहिनी आंख में 24 जनवरी को एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की पहली डोज़ लगने के बाद से सुधार आ रहा है.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव, 5,600 से अधिक उड़ानें रद्द और स्कूल बंद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This