पाकिस्तान के खिलाफ हो रहा अफगानी धरती का इस्तेमाल…खैबर पख्तूनख्वा के गर्वनर का बड़ा बयान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्‍तान में अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों की वापसी प्रक्रिया लगातार जारी है. इसी बीच अशांत प्रांत खैबर पख्‍तूनख्‍वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने बड़ा बयान दिया है. कुंडी ने कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अफगान सरकार के समक्ष कई बार चिंता जताई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

दरअसल, कुंडी गवर्नर हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने अफगान प्रशासन को बार-बार सूचित किया है कि अमेरिका की ओर से छोड़े गए हथियार अब आतंकवादियों के हाथों में हैं और इनका इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ हो रहा है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई वार्ता

गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने ये बयान ऐसे वक्‍त में दिया है, जब दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापार, आतंकवाद, शरणार्थियों और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों से निपटने के तरीकों पर मतभेदों के वजह से तनावपूर्ण हुए संबंधों को सुधारने के लिए काबुल में चर्चा की है. गवर्नर कुंडी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने अफगानिस्तान का दौरा किया था, लेकिन उसके बाद भी कोई एक्‍शन नहीं लिया गया.

अफगान नागरिकों की वापसी

बता दें कि, पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया लगातार जारी है. 20 मार्च तक 8 लाख से अधिक लोगों को अफगानिस्‍तान वापस भेजा जा चुका है. पाकिस्तान के शहबाज सरकार ने 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की है.

इसके तहत अवैध रूप से रह रहे लोगों और अफगान नागरिक कार्ड धारकों को देश छोड़ना पड़ेगा. इसी के तहत अब तक 8,74,282 अफगानों को पाकिस्तान से वापस भेजा गया है. सरकार ने यह कदम आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं के वजह से उठाया है.

ये भी पढ़ें :- Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने फेंका बम, इलाके में फैली सनसनी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version