पाकिस्तानी विमान का मिला मलबा, 5 क्रू मेंबर अब भी लापता, तलाश जारी, अभियान में खराब मौसम बड़ी चुनौती

Islamabad: पाकिस्तान के कराची तट के पास लापता हुए कार्गो विमान का मलबा खोजी टीमों ने समुद्र से बरामद कर लिया है. हालांकि विमान में मौजूद पांचों क्रू मेंबर्स का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. उनकी तलाश लगातार जारी है. खराब मौसम और मॉनसून के कारण समुद्र में ऊंची लहरें अभियान में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, निजी एयरलाइन K2 Airways का यह कार्गो विमान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से उड़ान भरकर पाकिस्तान की ओर आ रहा था.

नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी

उड़ान के दौरान विमान के नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी गई थी. इसके कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिसके बाद बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया. पाकिस्तान की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने X पर एक पोस्ट में कहा, प्लेन और शिप में पाकिस्तानी नेवी और सिविलियन टीमों को अरब सागर में करीब 12 घंटे की सर्चिंग के बाद मलबा मिला.

पांच लापता लोगों की तलाश जारी

एयरक्राफ्ट में सवार पांच लापता लोगों की तलाश जारी है. सर्च ऑपरेशन से जुड़े तीन अधिकारियों ने, जिन्होंने घटना के सेंसिटिव होने की वजह से नाम न बताने की शर्त पर बात की. कहा कि अरब सागर में बड़ा सर्च एरिया और खराब मॉनसून समुद्र सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर रहे थे. विमान का मलबा मिलने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया था.

लापता सदस्यों के प्रति संवेदना

उन्होंने इसे दुखद हादसा बताते हुए चालक दल के लापता सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की. एविएशन डेटाबेस एयरफ्लीट्स डॉट नेट के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ बोइंग 737 विमान वर्ष 1999 में बनाया गया था. शुरुआत में यह एयरोफ्लोट और गरुड़ा इंडोनेशिया के लिए यात्री विमान के रूप में उड़ान भरता था. वर्ष 2012 में इसे कार्गो विमान में बदला गया था. के2 एयरवेज पाकिस्तान की निजी कार्गो एयरलाइन है, जो देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित और चार्टर कार्गो सेवाएं संचालित करती है.

इसे भी पढ़ें. रायगढ़ः बाढ़ के पानी में बह गए तीन हजार LPG गैस सिलेंडर, पहुंचे पातालगंगा नदी में

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version