Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए 12 आतंकवादी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान की सेना लगातार आतंवाद के खिलाफ अभियान चला रही है, इसी बीच उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया के मुताबिक, यह अभियान उत्तरी वजीरिस्तान के हसन खेल इलाके में 5-6 फरवरी के बीच चलाया गया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई है.

खुफिया जानकारी पर चलाया गया अभियान

रिपोर्ट के मुताबिक, इस इलाके में आंतकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर अभियान को अंजाम दिया गया. इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकानों को पुख्ता तरीके से निशाना बनाया और 12 आतंकवादियों को मार गिराया.

हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

पाकिस्‍तानी सेना के इस अभियान में कहा गया कि आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं और ये आतंकी सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे.

इसे भी पढें:-International Football: फीफा ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, पूरे फेडरेशन को किया सस्पेंड

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version