Pakistan: पाकिस्तान में एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट, 20 मकान तबाह; नाबालिग लड़की समेत 6 की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan LPG tanker fire: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक एलपीजी से भरें टैंकर में विस्फोट हो गया, जिससे नाबालिग लड़की समेत छह लोगों की मौत हो गई. जबकि 31 लोग घायल बताए जा रहे है. इस हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट इतना जोरदार था कि घटनास्थल के पास बने करीब 20 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए और 70 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए.

बचाव अधिकारियों के मुताबिक, मुल्तान के हमीदपुर कनौरा इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में यह भयानक हादसा हुआ है. विस्‍फोट के बाद मौके पर मौजूद दस दमकलों की कड़ी मश्‍क्‍त के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

रिहायशी इलाकों में गिरा मलबा

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को  टैंकर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई. वहीं, विस्फोट के बाद वाहन का मलबा आसपास के रिहायशी इलाकों में जा गिरा जिससे भारी नुकसान हुआ. इस घटना की शुरुआती जांच में पांच लोगों के मौत की पुष्टि की गई थी, लेकिन बाद में एक घर से एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई. मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं.

इसे भी पढें:-Israel Lebanon Tension: 18 फरवरी तक बढ़ा इजरायल-हिज्बुल्लाह युद्ध विराम समझौता, व्हाइट हाउस बोला…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version