पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिला ने रचा इतिहास, रॉबर्ट्स को सौंपी गई सेना के इस ओहदे की कमान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तानी सेना में पहली बार किसी अल्पसंख्यक महिला को फौज के बड़े ओहदे पर प्रोमोट किया गया है. हेलेन मैरी रॉबर्ट्स पाकिस्‍तान के 76 साल के इतिहास में अल्पसंख्यक समुदाय से वन-स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं. ऐसे में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रॉबर्ट्स को बधाई दी हैं. उन्‍होंने कहा कि वह देश के महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं.

एक पाकिस्‍तानी रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया.

राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व का जीवंत उदाहरण

हेलेन मैरी रॉबर्ट्स ने 26 साल तक आर्मी मेडिकल कोर में पैथोलॉजिस्ट के रूप में काम किया है. इसके अलावा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने रॉबर्ट्स को पाकिस्तानी सेना में “योग्यता और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व का एक और जीवंत उदाहरण” करार दिया है. बता दें कि ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स से पहले मेजर जनरल निगार जौहर ने जून 2020 में लैंगिक बाधाओं को तोड़ते हुए लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत होने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बनकर पाकिस्तान सेना की पहली महिला सर्जन जनरल बनीं थीं.

Pakistan: ब्रिगेडियर के पद पर प्रोमोट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रॉबर्ट्स को उनकी पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि “ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स, पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य हैं और उन्होंने यह प्रतिष्ठित पद हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया. इससे यह भी साबित हो गया कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं. पीएम शहबाज ने कहा कि पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो देश की सेवा कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें:-Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, आतंकियों ने चलाई सेना पर गोली

 

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version