POK तो संभल नहीं रहा, सर क्रीक के सपने देख रहा पाकिस्तान, अरब सागर में मंडराई नौसेना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Pakistan Naval Exercise: पाकिस्तानी नौसेना ने अपने ‘करार -The Relentless Striker’ सैन्य अभ्यास का वीडियो जारी किया है, जिसे भारत के लिए एक रणनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, वीडियो में पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत, मरीन कमांडो और सैन्यकर्मी अलग-अलग अभियान और युद्धाभ्यास करते नजर आ रहे हैं लेकिन अभ्यास से जुड़े कुछ दृश्यों में विवादित सर क्रीक क्षेत्र भी दिखाई दिया. हालांकि इसका मुख्य उद्देश्य केवल समुद्री सुरक्षा, युद्ध क्षमता और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को प्रदर्शित करना बताया गया है.

फुटेज में दिखी विवादित सर क्रीक क्षेत्र

नौसेना द्वारा जारी वीडियो में पाकिस्तान नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ भी अभ्यास का निरीक्षण करते दिखाई दिए. उन्होंने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों के साथ नौसेना की तैयारियों और युद्धक क्षमता की समीक्षा की. सिक्योरिटी सोर्सेज के अनुसार, ये अभ्यास 16 से 22 अगस्त के बीच बलूचिस्तान और सिंध के तटीय इलाकों में कई स्थानों पर आयोजित किया गया था और इसी एक्सरसाइज से जुड़ी फुटेज में विवादित सर क्रीक क्षेत्र भी दिखाई दिया. बता दें कि ये वो हिस्सा है, जिस पर हमेशा ही पाकिस्तान की नजर रहती है.

बैक टु बैक मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहा पाकिस्तान 

बता दें कि यह एक्सरसाइज ऐसे वक्त में हुआ है जब पाकिस्तान नौसेना अबाबील जैसे अन्य सैन्य अभ्यास भी कर रही है. ऐसे में पाकिस्तान का दावा है कि इन गतिविधियों के जरिए वो अरब सागर और हिंद महासागर में संभावित समुद्री खतरों से निपटने की अपनी क्षमता को मजबूत किया जा रहा है. पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों ने समुद्री अभियान से जुड़े कई अभ्यास किए, जबकि नौसेना के मरीन जवानों ने युद्ध कौशल और अभियान चलाने की क्षमता का प्रदर्शन किया.
Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version