Pakistan: पाकिस्तान पहुंचे सौ से अधिक भारतीय, कटास राज मंदिर के धार्मिक उत्सव में होंगे शामिल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: इस समय भारत से 100 से भी अधिक लोग पाकिस्‍तान पहुंचे है, जहां वो पंजाब प्रांत के श्री कटास राज मंदिर के धार्मिक उत्सव में शामिल होंगे. ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’(ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहयुद्दीन ने बताया कि ‘महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कटास राज में धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए भारत से 109 हिंदू तीर्थयात्रियों का एक समूह वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचा.’

हिन्‍दू तीर्थयात्रियों का हुआ भव्‍य स्‍वागत  

इस भारतीय श्रद्धालुओं के समूह का नेतृत्‍व त्रिलोक चंद और रघुकांत कर रहे है. गुलाम मोहयुद्दीन ने बताया कि भारत के आए इन तीर्थयात्रियों का ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव (श्राइन) सैफुल्ला खोखर, उप सचिव उमर जावेद अवान, पाकिस्तान हिंदू मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय हिंदू नेताओं ने सीमा पर गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारत के इन राज्‍यों से पाकिस्‍तान पहुंचे तीर्थयात्री

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि हिंदू तीर्थयात्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान से अपने पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए यहां आए हैं. उनके तीर्थयात्रा की व्यवस्था धार्मिक मामलों के संघीय मंत्रालय और ईटीपीबी के अध्यक्ष सैयद अताउर रहमान के विशेष निर्देशों के तहत की गई है.

इसे भी पढें:- ‘AI का नया अर्थ Assam Intelligence…’, असम में 1,00,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे देश के ये दो उद्योगपति, बोले-टेक्नोलॉजी का स्वर्ग बनेगा राज्य

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version