Pakistan में दो दिनों के सुरक्षा अभियान में ढेर हुए 22 आतंकवादी, छह सैनिक भी मारे गए

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में दो दिनों में तीन अलग-अलग अभियानों के दौरान 22 आतंकवादियों को ढेर किया गया है. हालांकि इस दौरान पाकिस्‍तानी सेना के छह सैनिक भी मारे गए. ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के मुताबिक, खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान 6 से 7 दिसंबर तक खैबर पख्तूनख्वा के टांक, उत्तरी वजीरिस्तान और थाल जिलों में चलाए गए.

उन्‍होंने बताया कि सैनिकों ने टांक जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने पर गुल इमाम क्षेत्र में कार्रवाई की. इस दौरान नौ आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि छह आतंकी घायल हो गए.

गोलीबारी के दौरान मारे गए छह सैनिक  

आईएसपीआर के अनुसार, पाकिस्‍तानी सेना के अभियान के दौरान उत्तरी वजीरिस्तान में करीब 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया. इसी प्रकार सेना के जवानों ने थल जिले में एक जांच चौकी पर हमला करने के आतंकवादियों के प्रयास को विफल कर दिया. वहीं, पाकिस्‍तानी सेना ने तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया. आईएसपीआर ने कहा कि भीषण गोलीबारी के दौरान छह सैनिक भी मारे गए.

इसे भी पढें:-किंग चार्ल्स ने ब्रिटिश भारतीय समुदाय के दो नेताओं से वापस लिया सम्मान, क्या है भारत-बांग्लादेश से इसका कनेक्शन?

 

Latest News

गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक- पिकअप की टक्कर में सात श्रमिकों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Gandhinagar: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की पिकअप से भिड़ंत हो जाने से सात श्रमिकों...

More Articles Like This

Exit mobile version