Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के ठिकाने पर मारा छापा, भीषण गोलीबारी में छह ढेर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान इन आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी बीच एक खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने देश के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी तालिबान के पूर्व गढ़ में स्थित उग्रवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा. इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें छह उग्रवादी मारे गए.

करक जिले सेना ने की छापेमारी

इस बात की जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि यह छापा अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में मारा गया. सेना ने अपने एक बयान में कहा कि इस देश में मौजूद सभी उग्रवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन उन्‍होंने मारे गए उग्रवादियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी.

टीटीपी के खिलाफ चलाए जाते है अभियान

बता दें कि पाकिस्‍तान में ऐसे अभियान अक्सर पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ चलाए जाते हैं, जिन्हें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल, टीटीपी अफगानिस्तान में तालिबान का सहयोगी है और साल 2021 में अफगानिस्तान में अफगान तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से उसने पाकिस्तान में अपने हमले तेज कर दिए हैं.

पाकिस्‍तानी सेना के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के एक जिले कुर्रम में भी एक बड़ा अभियान जारी है, जहां हाल के महीनों में उग्रवादियों ने शिया समुदाय के लोगों और सहायता सामग्री पहुंचाने वाले सुरक्षा बलों के ट्रक पर हमले किये हैं.

इसे भी पढें:-जेलेंस्की के संबंध में ट्रंप की आलोचना के बाद अमेरिकी राजदूत ने की यूक्रेनी नेता की तारीफ, कहा- वो एक साहसी…

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This