शहबाज शरीफ ने फिर करा ली अपनी किरकिरी, ट्रंप से लिखवाया US-Iran के बीच युद्ध रुकवाने वाला मैसेज

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने इस फैसले को इस शर्त से जोड़ा है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले और व्यापक शांति समझौते के लिए बातचीत जारी रखे. हालांकि, इन सबके बीच पाकिस्तान ने फिर से अपनी किरकिरी करा ली है. दरअसल, सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है.

शहबाज शरीफ ने क्या किया है पोस्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘X’ पर डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर समय सीमा (डेडलाइन) दो सप्ताह आगे बढ़ाने और कूटनीति को मौका देने का अनुरोध किया था. इसके साथ ही पीएम ने ईरान से सद्भावना के तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने का आग्रह किया. हालांकि, इस पोस्ट के नीचे यूजर्स को कुछ ऐसा दिखा, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए.

जानिए क्या है विवाद Iran US Ceasefire

ये विवाद तब शुरु हुआ, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने शरीफ के पोस्ट की ‘एडिट हिस्ट्री’ को देखा. उस पोस्ट के शुरुआती संस्करण में सबसे ऊपर लिखा था: ‘Draft – Pakistan’s PM Message on X यानी ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश.’ यूजर्स का दावा है कि ये पोस्ट किसी लीडर के अपनी आवाज में बोलने जैसा कम और उसके लिए तैयार किए गए टेम्पलेट जैसा अधिक लगता है.

व्हाइट हाउस या किसी बाहरी शक्ति द्वारा तैयार की गई स्क्रीप्ट

सोशल मीडिया पर यूजर्स ये आरोप लगा रहे कि ये पोस्ट व्हाइट हाउस या किसी बाहरी शक्ति द्वारा तैयार किया गया था और उन्होंने शहबाज शरीफ को इसे पोस्ट करने का निर्देश दिया. वहीं, कुछ लोगों ने ये तक कह दिया कि ट्रंप पाकिस्तान को नियंत्रित कर रहे हैं और ये ट्वीट इसका सबूत है.

ये भी पढ़ें- डेडलाइन से डेढ़ घंटे पहले ट्रंप ने पलट दिया गेम, Iran-US के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का किया ऐलान

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version