World News: पाकिस्तान से उखाड़ फेकेंगे आतंकवाद, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने लिया प्रण

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan PM Shahbaz Sharif: दुनिया भर में पाकिस्तान को आंतक का घर कहा जाता है. हालांकि, पिछले दिनों इस आतंक के पाकिस्तान को भी नहीं छोड़ा. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक दिन पहले हुए आतंकवादी हमले में 7 सैनिकों की मौत हो गई. अब इस हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को एक बड़ा संकल्प लिया. उन्होंने पाकिस्तान से आतंक खत्म करने की बात कही.

दरअसल, विगत रविवार को लक्की मरवत जिले के सरबंद पोस्ट कच्ची कमर की ओर जा रहे सुरक्षाकर्मियों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था. इस आतंकी हमले में कैप्टन के साथ सात सैनिकों की मौत हो गई थी.

आतंकियों के गढ़ में सिपाहियों की मौत

पाक के इस क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि लक्की मरवत जिले में हुए आतंकी हमले में एक कैप्टन समेत पाकिस्तानी सेना के जवानों की शहादत से मुझे गहरा दुख हुआ है. पाकिस्तान के पीएम ने लिखा कि हमारे बहादुर सैनिकों और नागरिकों का बलिदान हम पर एक ऋण है जिसे हमें अपने देश से आतंकवाद को समाप्त करके चुकाना होगा. वहीं, इस हमले को लेकर पाकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि लक्की मरवत टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ है.

आज के समय में पाकिस्तान खुद को मजबूत बना रहे आतंकी संगठनों का सामना कर रहा है. इसकी मुख्य वजह कथित तौर पर अफगानिस्तान में मजबूत उपस्थिति है. जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के क्षेत्र का उपयोग छिपने, प्रशिक्षण लेने और सीमा पार हमले के लिए करता है. पाकिस्तान पिछले काफी समय से इस आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाता रहा है, बावजूद इसके अभी तक इस कोई असर नहीं दिखा है

चीन के नागरिकों की मौत

मार्च के महीने के आखिरी सप्ताह में भी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा आत्मघाती हमले की जानकारी सामने आई थी. उस दौरान चीनी काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था. इस हमले में चीन के नागरिकों के साथ 6 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर DIG मालाकंद के. ने कहा कि हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को एक चीनी बस से टक्‍कर मार दी थी.

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर यूएई का खास प्लान, जानवरों की कुर्बानी को लेकर दिए ये विशेष आदेश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version