ना पीने का पानी और न ही भोजन… भारी बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान का हाल बेहाल, 72 लोगों की मौत

Pakistan Rain And Flood : पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बारिश के कारण कई इलाकों के हालात हद से ज्‍यादा खराब हो गई है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में 10 दिन से लगातार बारिश हो रही है इसके साथ ही बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि बाढ़ के कारण 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं. ऐसे हालातों में लोगों को ना तो पीने का साफ पानी मिल पा रहा है और ना ही भोजन. ऐसे में प्रशासन का कहना है कि हालात को काबू में करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं.

इन इलाकों में बारिश ने बरपाया कहर

बाढ़ संबंध को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय अधिकारियों जानकारी साझा की है. जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुख्‍य रूप से यह मौतें 26 जून से अब तक पाकिस्तान से लेकर उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा, पूर्वी पंजाब, दक्षिणी सिंध और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हुई हैं. बता दें कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत एजेंसियां तैनात की गई हैं.

अधिक बारिश से राजमार्ग होंगे अवरूद्ध

इस दौरान हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थानीय अधिकारियों से उच्च सतर्कता बरतने का आग्रह किया है. ऐसे में उन्‍होंने हालात पर नजर रखते हुए पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है और ये भी कहा कि अधिक बारिश से राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं, अचानक बाढ़ भी आ सकती है.

11 जुलाई तक मानसूनी बारिश की उम्‍मीद   

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दे है कि मानसूनी बारिश का मौजूदा दौर 11 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत मानसूनी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में बारिश से हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने कहा कि रावलपिंडी और गुजरांवाला में जर्जर इमारतों के ढहने से कई लोगों की मौत हो गई है.

2022 की तरह हालात बनने की संभावना

ऐसे में उन्‍होंने बताया कि 2022 में भी पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई थी. उस बाढ़ के तहत देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था और करीब 1,737 लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी ही स्थिति दोबारा बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें :- ‘टैरिफ से किसी को लाभ नहीं होता, ये देशों पर दबाव बनाने की कोशिश’, ट्रंप की ब्रिक्‍स देशों को धमकी के बाद चीन का…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version