पाकिस्तानी फौज ने जंग नहीं जीती, मीडिया के जरिए झूठे दावों और प्रोपेगैंडा से भ्रम फैलाया- तालिबान

Must Read

Kabul: अफगान-तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी कारी सईद खोस्ती ने पाकिस्तानी सेना की कड़ी आलोचना करते हुए उसका मजाक उडाया है. खोस्ती ने कहा कि पाकिस्तान की सेना अपनी जनता को झूठे दावों और प्रोपेगैंडा से गुमराह करती है. अगर पाकिस्तानी जनरलों में सच में दम होता तो वे 75 साल में कश्मीर क्यों नहीं ले पाए?

मीडिया के जरिए भ्रम फैलाता है पाक फौज

अफगान-तालिबान के सूचना मंत्री के सलाहकार खोस्ती ने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा को दिए एक ऑनलाइन इंटरव्यू में कहा कि पाक फौज का एक वर्ग मीडिया के जरिए यह भ्रम फैलाता है कि उसने अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों को हराया. उन्होंने कहा कि अगर तुमने अमेरिका और रूस को हराया है तो फिर कश्मीर की कुछ किलोमीटर जमीन क्यों नहीं ले सके?

यह सब अफगान लोगों की लड़ाई थी

खोस्ती ने पाकिस्तानी फौज पर आरोप लगाया कि उन्होंने रूस और अमेरिका के खिलाफ लड़ी गई जंग से अरबों डॉलर कमाए और अपनी दौलत बढ़ाई. उनके मुताबिक इन जनरलों ने जंग नहीं जीती बल्कि बंगले और जजीरे खरीदें. उन्होंने दावा किया कि यह सब अफगान लोगों की लड़ाई थी, जिसमें पाकिस्तान ने सिर्फ मुनाफा कमाया. खोस्ती की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान और तालिबान के बीच सीमा संघर्ष के बाद तनाव चरम पर है.

दोनों पक्षों के बीच कटुता अब भी बरकरार

हाल ही में इस्तांबुल में हुई वार्ता में युद्धविराम पर सहमति तो बनी लेकिन दोनों पक्षों के बीच कटुता अब भी बरकरार है. हप्ते भर पहले ही अफगानिस्तान के अपदस्थ उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने भी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा था कि ख्वाजा आसिफ किसी रक्षा मंत्री की तरह नहीं बल्कि प्रचार प्रमुख की तरह बयानबाजी कर रहे हैं.

अब दोनों पक्षों में बढ़ रहा है तनाव

सालेग ने पाकिस्तान के अफगान-तालिबान के साथ संबंधों का जिक्र करते हुए तंज कसा था कि अब दोनों पक्षों में क्यों तनाव बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पाकिस्तानियों को तालिबान के सबसे बड़े मददगार क्वेटा शूरा के बारे में याद दिलाने से मजा आता है. सालेह ने दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना और क्वेटा शूरा में तनाव बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें. आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत, PM मोदी और सीएम ने जताया दुख

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This