अफगान के सड़कों पर दौड़े पाक के टैंक, तालिबान के किया खुलासा

Must Read

Pakistan-Taliban Tensions : एक बार फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव उफान पर है. बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रही झड़पों ने न केवल सीमावर्ती इलाकों को दहला दिया, बल्कि दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति को भी अस्थिर कर दिया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ताजा घटनाक्रम में स्पिन बोल्डक क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच हुए संघर्ष के बाद 48 घंटे का युद्ध विराम घोषित किया गया है, वहीं इस युद्ध विराम से पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसे लेकर विवाद और भी ज्‍यादा बढ़ गया है.

जानकारी देते हुए बता दें कि सोशल मीडिया पर युद्ध विराम के कुछ ही समय पहले कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें कथित तौर पर तालिबान बलों को पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा करते हुए दिखाया गया था. ऐसे में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया और कहा कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, इतना ही नही बल्कि कुछ सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट किया और पाकिस्तानी टैंक और हथियार जब्त किए.

पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने दावे को किया खारिज

फिलहाल कुछ लोग वायरल वीडियो को AI जेनरेटेड मान रहे हैं. वहीं एक तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ”वे जिन टैंकों को हमारा बता रहे हैं, हमारे पास वैसे टैंक हैं ही नहीं. उन्‍होंने कहा कि शायद उन्होंने वो टैंक किसी कबाड़ वाले से खरीद लिए हों.

अफगानिस्तान की 19 सीमा चौकियों पर कब्जा

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह झड़पें उस समय शुरू हुईं, जब अफगान सीमा की ओर से पाकिस्तान के सुरक्षा ठिकानों पर हमले हुए. बता दें कि उनके इस हमले का जवाब पाकिस्तान ने हवाई हमलों से दिया, ऐसे में पाकिस्‍तान के जवाबी कार्रवाई के बाद स्थिति और गंभीर हो गई. इसके साथ ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई में दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान की 19 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है.

48 घंटे का युद्ध विराम समझौता

दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे संघर्ष के बाद, दोनों देशों ने 48 घंटे का युद्ध विराम समझौता किया. इस्लामाबाद की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम रचनात्मक बातचीत और शांति समाधान खोजने के लिए एक अवसर है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान ने भी युद्धविराम को स्वीकार किया, लेकिन उसने पाकिस्तान पर यह आरोप दोहराया कि इस्लामाबाद ने पहले हवाई हमले कर झड़प की शुरुआत की थी. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि लड़ाई के वजह से जहां लोग पलायन कर रहे थे. अब धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं. हालांकि, सीमा पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों ओर से भारी सैन्य तैनाती की खबरें हैं.

 इसे भी पढ़ें :- PM Modi: पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में की पूजा, भगवान का रुद्राभिषेक किया

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This