पाकिस्तान में नमाज के लिए जा रहे वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से हडकंप

Islamabad: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपर दीर जिले के गांदिगर इलाके में घर से नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे एलीट फोर्स के सहायक उप-निरीक्षक बाचा यूसुफ खान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को पुलिस के हवाले से यह खबर दी.

घर के बाहर बनाया निशाना

पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बाचा यूसुफ खान को उनके घर के बाहर हमलावरों ने निशाना बनाया. उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उनकी मौत हो गई. गुरूवार दोपहर को दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हडकंप मच गया है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह कोई अकेली घटना नहीं है. हाल ही में लक्की मरवत जिले में पुलिस वाहन के पास हुए धमाके में 6 पुलिसकर्मी मारे गए थे. वहीं 8 मार्च को क्वेटा में काउंटर टेररिज्म विभाग (CTD) के एक वरिष्ठ अधिकारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

फरवरी में हिंसा में 30% बढ़ोतरी दर्ज

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में हिंसा में 30% बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब तक 470 लोगों की मौत और 333 घायल हुए हैं. मृतकों में 96 नागरिक 80 सुरक्षाकर्मी व 294 आतंकी शामिल हैं. सिर्फ पख्तूनख्वा में ही 53 सुरक्षाकर्मी और 6 नागरिक मारे गए. जनवरी और फरवरी 2026 में कुल 8 आत्मघाती हमले हुए, जो पूरे 2025 के लगभग आधे हैं.

इसे भी पढ़ें. ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, खाड़ी के देशों ने की निंदा

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version