‘2 पुलिसकर्मियों का…’, अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में मचाया आतंक, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

Pakistan Terrorist Attack : पाकिस्तान में कौन से इलाके में कब क्या हो जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. बता दें कि पाकिस्‍तान में आतंक की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जानकारी के मुताबिक, वहां एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक देखने को मिल रहा है. उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में कथित तौर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर दो यातायात पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी.

पुलिसकर्मियों पर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने लोंगखेल रोड पर गुल बाज दखन के पास दोनों पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. सूचना मिलने पर खबर की पुष्टि करने पर पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की तैनाती चौक ताजाजई स्थित यातायात पुलिस चौकी पर थी. जांच के मुताबिक, पता चला की दोनों पुलिसकर्मी घटना के समय दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे.

सीएम ने संबंधित अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट  

इस दौरान घटना की कड़ी निंदा करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने उस इलाके के संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इस मामले को लेकर उन्होंने हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए है. ऐसे में वहां के मुख्‍यमंत्री अली अमीन गंडापुर गंडापुर ने इस तरह की घटना के लिए औार उससे निपटने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने को भी कहा है.

सुरक्षाबलों के काफिले पर घात लगाकर किया हमला  

बता दें कि पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं होती रहती है. यह अज्ञात बंदूकधारियों का कोई पहला हमला नहीं था. इससे पहले भी इसी साल मई के महीने में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात लोगों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में 2 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और आम नागरिकों सहित 6 अन्य लोग घायल हुए. ऐसे में खबर सामने आई है कि बंदूकधारियों ने मीर अली कस्बे में सेना को निशाना बनाया था.

 इसे भी पढ़ें :- पाक करने वाला है बड़ा हमला! अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने PM मोदी को दी जानकारी, एस जयशंकर ने किया…

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version