पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह झड़प लक्की मारवात जिले के गजनी खेल तहसील के पनियाला इलाके में रविवार को उस वक्‍त हुई जब खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग के दो कर्मी एक सशस्त्र संदिग्ध के यहां छापेमारी करने पहुंचे.

इस बीच संदिग्ध ने कार्रवाई का विरोध किया, देखते ही देखते यह विरोध इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच भारी झड़प हो गई. इस दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो पाकिस्‍तानी पुलिसकर्मी भी शामिल है. वही, इस झड़प के बाद पुलिस ने संदिग्ध के सहयोगियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है. 

इसे भी पढें:-भारत ही नहीं सिंगापुर में भी दिवाली की धूम, लोगों ने पटाखे जलाकर मनाया जश्‍न

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version