मुनीर की ‘तानाशाही’ पर पाकिस्तान को UN की फटकार, जानें पूरा मामला

Pakistan : पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज है. क्‍योंकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान काफी लंबे समय से जेल में बंद हैं और इस समय उनकी किसी से मुलाकात नही हो पा रही है. यही कारण है कि उनकी मौत की अफवाह भी उड़ गई. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की ओर से पाकिस्तान को बुरी तरह से लताड़ा गया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का रवैया तानाशाही वाला होता जा रहा है. माना जा रहा है कि यूएन की प्रतिक्रिया का अहम कारण पाक का 27वां संवैधानिक संशोधन है. बता दें कि अभी तक इस पर पाकिस्तान ने कोई सफाई नही पेश की है.

जानकारी के मुताबिक, 27वें संवैधानिक संशोधन के जरिए पाकिस्तान की संसद ने आसिम मुनीर को एक ऐसी कानूनी ताकत दे दी है, जिसके वजह से कोई भी अदालत उस पर सवाल नहीं उठा सकती. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस फैसले के चलते पाकिस्तान में बगावत जैसे हालात हैं इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने भी आपत्ति जताई है. यूएन ने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताया.

टर्क के बयान पर बौखलाया पाक का विदेश मंत्रालय

बता दें कि टर्क के बयान के बाद पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय बौखला गया है. फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक उसने कोई सफाई भी नही पेश की है. ऐसे में विदेश मंत्रालय का कहना है कि ”यह बिना वजह की चिंता है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से पाकिस्तान की संसद के अधिकार क्षेत्र में है.’’

नए फेडरल कॉन्सटीट्यूशन कोर्ट का गठन

बता दें कि इस संशोधन के जरिए पाकिस्तान ने नए फेडरल कॉन्सटीट्यूशन कोर्ट का गठन किया है, जो कि संविधान से जुड़े मामलों पर आखिरी फैसला देगा. सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट को अब सिर्फ सिविल और क्राइम से जुड़े मामलों तक ही सीमित कर दिया गया है. ऐसे में सबसे बड़ा विवाद चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के नए पद को लेकर है. इसका पहला कार्यभार मुनीर को मिला है.

इसे भी पढ़ें :- ‘तुरंत अमेरिका से बाहर निकालो’, ट्रंप ने बाइडेन पर बोला तीखा हमला, देश की सुरक्षा को लेकर दिया ये आदेश

Latest News

बिहारः सारण में हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत

Bihar Truck Tempo Collision: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात सारण...

More Articles Like This

Exit mobile version