Pakistan: कराची में बिजली कटौती को लेकर हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने पुलिसवालों को ही पीटा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan violence: पाकिस्तान की कारोबारी राजधानी कहे जाने वाली कराची में इन दिनों बिजली कटौती को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. लंबे समय तक और बिना सूचना के बिजली काटने के खिलाफ लोगो में काफी आक्रोश है. ऐसे में उन्होंने अबतक बड़ी सड़कों को जाम किया था और टायर जलाए थे लेकिन अब वे बेकाबू होते जा रहे हैं. वो न केवल सड़क पर उतरे हैं बल्कि हिंसा भी कर रहे हैं, यहां तक कि पुलिस वालों को ही मार रहे हैं.

कराची में क्या हो रहा?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कराची के न्यू नाजिमाबाद के पास मंगहोपीर इलाके में लंबे समय तक बिजली कटौती और पानी की सप्लाई बंद होने के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया. इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने बार-बार हो रही बिजली कटौती और पानी की कमी के विरोध में सड़कें जाम कर दीं और ट्रैफिक रोक दिया. उनका कहना था कि इन समस्याओं ने उनकी जिंदगी मुश्किल बना दी है.

इस दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रदर्शन वाली जगह के पास पुलिस तैनात की गई थी. लेकिन गुस्साई भीड़ हिंसक हो गई, जिसके बाद भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. इससे तीनों घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल साद गुल, कांस्टेबल शहबाज और अरसलान के रूप में हुई है.

प्रदर्शनकारियों ने लगाए जमकर लगाए नारे 

यहां प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती और पानी नहीं मिलने के खिलाफ नारे लगाए. उनका कहना था कि बिजली कटौती की वजह से उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. इससे पहले शनिवार को पाक कॉलोनी, लियाकताबाद, गरीबाबाद, नश्तर रोड, भीमपुरा और रैंचोर लाइन समेत कई इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया था. इससे शहर के कई अहम इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया और हजारों लोग रास्ते में फंस गए. लियाकताबाद में भी प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौराहों और रास्तों को जाम कर दिया.
Latest News

Monsoon Update: मानसून ने बदली चाल, खरीफ फसलों पर मंडरा रहा संकट हुआ कम

मानसून की स्थिति में सुधार से खरीफ फसलों को बड़े नुकसान का खतरा कम हुआ है. 19 अगस्त तक बारिश की कमी घटकर 12.6% रह गई, जबकि खरीफ बुवाई में भी सुधार हुआ है.

More Articles Like This

Exit mobile version