पाकिस्तान में आटे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, मचा हाहाकार, विदेश से गेहूं लेकर पहुंच रहे जहाज

Islamabad: पाकिस्तान में आटे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सरकार ने विदेशों से गेहूं मंगाना शुरू कर दिया है. कराची बंदरगाह पर 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं लेकर एक जहाज पहुंच चुका है, जबकि 59 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं लेकर दूसरा जहाज 3 नवंबर को पहुंचने वाला है. दोनों खेपों से देश को 1.10 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं मिलेगा. दूसरी तरफ, पाकिस्तान में जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई की दर 11.85 फीसदी तक पहुंच गई है.

गेहूं की तस्करी रोकने की कोशिश

सरकार गेहूं का भंडार बढ़ाने, आटे की कीमतें कम करने और दूसरे इलाकों में गेहूं की तस्करी रोकने की कोशिश कर रही है. कराची पोर्ट ट्रस्ट के मुताबिक, 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं लेकर आया जहाज एमवी गोकुवा एम 28 अक्टूबर को कराची बंदरगाह पहुंचा. जहाज से गेहूं उतारने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा एमवी ग्रेट रेनबो नाम का एक और जहाज 59,132 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं लेकर 3 नवंबर को पहुंचने वाला है. इसके आने के बाद दोनों जहाजों से आने वाले गेहूं की कुल मात्रा 1.10 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो जाएगी.

आपूर्ति जारी रखना प्राथमिकता

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि देश में गेहूं का पर्याप्त भंडार बनाए रखना और बाजार में इसकी आपूर्ति जारी रखना उसकी प्राथमिकता है. पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने गेहूं की उपलब्धता और आयात की योजना की समीक्षा के लिए बैठक भी की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार पर नजर रखें और लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री उचित कीमतों पर उपलब्ध कराने के कदम उठाएं.

आटे की कीमतों में 36.49 फीसदी की बढ़ोतरी

पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 22 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में सालाना आधार पर महंगाई बढ़कर 11.85 फीसदी हो गई. इससे पिछले सप्ताह यह दर 11.38 फीसदी थी. आंकड़ों के अनुसार, एक साल में गेहूं के आटे की कीमतों में 36.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी समय के दौरान रसोई गैस के दाम 107.12 फीसदी, प्याज के 72.81 फीसदी और चिकन के 38.99 फीसदी बढ़े. पेट्रोल की कीमतों में 44.17 फीसदी और डीजल में 41.56 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दूसरे राज्य में गेहूं की तस्करी

पाकिस्तान के अंदर ही गेहूं की तस्करी को लेकर डर है. एक राज्य से दूसरे राज्य में गेहूं की तस्करी हो रही है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक इसे देखते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने दूसरे प्रांतों की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है, ताकि गेहूं और आटे की तस्करी रोकी जा सके. उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में गेहूं की खेती का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए. पंजाब सरकार ने पूरे प्रांत में 20 किलो वाले आटे के थैलों की बिक्री पर रोक लगाने और बाजार में केवल 10 किलो वाले थैले बेचने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें. गुरुग्राम में हादसाः बस से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Latest News

‘इजरायल के चुनावों को अरब पार्टियों ने हथिया लिया’, पुलिस ने आरोपों को किया खारिज, कहा- नहीं मिला सबूत

Tel Aviv: इजरायल पुलिस ने गुरुवार को लिकुड दल के अरब पार्टियों पर लगाए 'चुनाव चोरी' के आरोपों को...

More Articles Like This

Exit mobile version