Pakistan: यूएन के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन पर हमला, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्‍तान में खैबर के डेरा इस्माइल खान जिले से एक गोलीबारी की घटना सामने आई है. दरअसल, मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र विकास एजेंसी के लिए काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को ले जा रहे एक बुलेटप्रूफ वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मि‍ली है. इस मामले की जानकारी पाकिस्‍तानी पुलि‍स ने दी.

सभी वाहन सवार सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल सलाम ने बताया कि खैबर के डेरा इस्माइल खान जिले में संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय के वाहन पर हमला हुआ. उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. फिलहाल पुलिस ने हमले में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है.

पाकिस्तानी तालिबान पर हमले का आरोप

पुलिस प्रमुख अब्दुल सलाम ने कहा कि तत्काल किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं, पाकिस्तानी तालिबान के एक बयान में कहा गया है कि वह इस हमले में शामिल नहीं है. फिलहाल, अधिकारियों ने सुरक्षाबलों और नागरिकों पर इस तरह के पिछले हमलों को देखते हुए पाकिस्तानी तालिबान को दोषी ठहराया है.

इसे भी पढें:-Pakistan: इमरान खान को झटका! इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने रऊफ हसन समेत 9 लोग को सुनायी 14 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version