ब्रिटेन में पाकिस्तानी शख्स ने कर दी थी भारतीय की हत्या; जानिए क्या मिली सजा?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani attacked Indian in Britain: ब्रिटेन से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां पर एक पाकिस्तानी मूल के 25 साल के शख्स को आजीवन कारावास की सजा मिली है. इस पाकिस्तानी मूल के शख्स ने एक भारतीय रेस्टोरेंट मैनेजर की हत्या कर दी थी. मामला इसी साल फरवरी का है.

दरअसल, इसी साल 14 फरवरी को दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के रीडिंग में साइकिल से घर लौटने के दौरान, भारतीय शख्स की पाकिस्तान के शख्स ने कार से मारकर हत्या कर दी थी. शुरुआत में यह एक सामान्य हादसा लगा, लेकिन यह हत्या थी.

दोषी पाया गया पाकिस्तानी शख्स

पाकिस्तान के शख्स शाजेब खालिद को 36 वर्षीय भारतीय व्यक्ति विग्नेश पट्टाबिरामन की हत्या का दोषी पाया गया है. यह मामला विगत 14 फरवरी को सामने आया था. इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और रीडिंग क्राउन कोर्ट की जूरी को बताया कि कैसे इस अपराध को अंजाम दिया गया.

जानिए पूरा प्रकरण

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तानी शख्स खालिद को 2 लाख 29 हजार रुपये की कॉन्ट्रेक्ट फीस पट्टाबिरामन की हत्या करने के लिए मिली थी, जिसके चलते उसने चोरी की हुई रेंज रोवर चलाते समय जानबूझकर पट्टाबिरामन को कुचला. कार से कुचले जाने के बाद पट्टाबिरामन को गंभीर चोट आई और 15 फरवरी की सुबह रॉयल बर्कशायर अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि भारतीय शख्स की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है.

यह भी पढ़ें: हिंदुओं को एकजुट और सशक्त होने की जरूरत, RSS की स्थापना दिवस पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version