खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में पाकिस्तानी तालिबान का आतंक, अर्धसैनिक बल के तीन जवानों की हत्या

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani Taliban: उत्तर-पश्चिमी ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा अर्धसैनिक बल के तीन जवानों की हत्‍या की खबर सामने आई है. कहा जारहा है कि पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकवादियों ने जवानों को पहले दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा था उसके बाद उनकी हत्‍या कर दी. इसकी जानकारी रविवार को पुलिस द्वारा दी गई.

उन्‍होंने बताया कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के शहजैब बेटनी समूह के आतंकवादियों ने दो दिन पहले टैंक जिले में एक यात्री वाहन से तीन निहत्थे फ्रंटियर कॉर्प्स जवानों को अगवा कर लिया.

पेज़ू बयाना क्षेत्र के पहाड़ी में मिला जवानों का शव

साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि तीनों जवानों के शव लक्की मरवात जिले के पेज़ू बयाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में पाए गए. वहीं, मारे गए जवानों की पहचान लांस नायक नसीम, ​​लांस नायक मुहम्मद राशिद और सिपाही मुहम्मद शेर के रूप में हुई है.

इसे भी पढें:-‘किसी के दबाव में नहीं झुकेगा नई दिल्‍ली’, अमेरिका से ट्रेड डील पर भारत का स्‍पष्‍ट रूख, अब क्‍या होगा ट्रंप का फैसला?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version