‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा फिर बेनकाब, भारत ने सिरे से किया खारिज, बताया झूठा व नैरेटिव दावा

Must Read

New Delhi: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से असफलता के बाद पाकिस्तान ने भ्रामक दावे फैलाने की कोशिश की. उसके द्वारा सोशल मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित की जा रही कथित सैटेलाइट तस्वीरों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. पाकिस्तान इसके जरिए भारत के सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने का झूठा नैरेटिव गढ़ रहा था. पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर पर गलत सूचना देने वाला प्रोपेगेंडा एक बार फिर फेल हो गया.

भारतीय सैन्य ठिकानों पर सफल हमले

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर अप्रमाणित और छेड़छाड़ की गई सैटेलाइट तस्वीरें साझा करते हुए यह दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैन्य ठिकानों पर सफल हमले किए गए. हालांकि 2 जनवरी को भारत के विदेश मंत्रालय और सैन्य सूत्रों ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था. कहा था कि यह मई 2025 में हुए निर्णायक सैन्य घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान की हताशा का नतीजा है.

कथित रूप से क्षतिग्रस्त दिखाने वाली तस्वीरें प्रसारित

प्रोपेगेंडा अभियान के तहत अमृतसर, पठानकोट और उधमपुर जैसे संवेदनशील भारतीय एयरबेस को कथित रूप से क्षतिग्रस्त दिखाने वाली तस्वीरें प्रसारित की गईं. लेकिन इंडिपेंडेंट फैक्ट चेकर्स और पुख्ता सैटेलाइट इमेजरी ने इन दावों की सच्चाई उजागर कर दी. जांच में साफ हुआ कि ये तस्वीरें या तो पुरानी हैं, डिजिटल रूप से एडिट की गई हैं या फिर हालिया घटनाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है. पाकिस्तान ने अमृतसर एयरबेस, जालंधर, ब्यास, पठानकोट और तिब्री को लेकर दावे किए थे.

एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित

अमृतसर एयरबेस को लेकर डायरेक्ट हिट के दावे किए गए जबकि स्वतंत्र सैटेलाइट डेटा से स्पष्ट है कि एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है. वहां केवल सामान्य रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां दिखाई देती हैं. जैसे छोटे हथियार भंडारण शेड्स की छत की शीट हटाना. वहीं पठानकोट और तिब्री को लेकर भी नुकसान के दावे किए गए लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों ठिकानों पर किसी तरह का ढांचागत नुकसान या विस्फोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

पाकिस्तानी दावे पूरी तरह मनगढ़ंत

इससे जिससे पाकिस्तानी दावे पूरी तरह मनगढ़ंत साबित होते हैं. जालंधर और ब्यास में भी पाकिस्तानी झूठ पूरी  तरह बेनकाब हो गया है. भारतीय फैक्ट चेक यूनिट ने यह भी पाया कि पाकिस्तान ने कई मामलों में पुरानी और असंबंधित फुटेज का इस्तेमाल किया. इसमें 2021 में पंजाब के मोगा में हुए मिग-21 विमान हादसे और 2023 में गाजा पर इजरायली हवाई हमलों के वीडियो शामिल हैं, जिन्हें झूठे तौर पर पंजाब में हालिया पाकिस्तानी कार्रवाई के रूप में पेश किया गया.

इसे भी पढ़ें. Chhattisgarh Encounter: सुकमा में मुठभेड़, 14 नक्सलियों के ढेर होने की खबर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This