PoK की सच्चाई दिखाने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, अल जजीरा की वेबसाइट को किया ब्लॉक  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान ने कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है. दरअसल, इस मीडिया नेटवर्क ने हाल के दिनों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चुनाव से जुड़े विरोध-प्रदर्शनों पर शहबाज मुनीर की सख्त कार्रवाई को लेकर कई खबरें प्रकाशित की थीं. हालांकि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कगी ओर से अभी तक अल जजीरा पर किसी आधिकारिक बैन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अल जजीरा की अंग्रेजी वेबसाइट पाकिस्तान में ब्लॉक हो गई है.

इस बीच, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अल जजीरा की ‘चुनिंदा रिपोर्टिंग’ की आलोचना की है, साथ ही इस मीडिया संगठन पर चुनावों और वोटिंग प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है.

मंत्रालय ने मीडिया संगठन पर लगाए ये आरोप 

मंत्रालय ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा है कि “हमने आज मुजफ्फराबाद के कुछ खास पोलिंग स्टेशनों से अल जजीरा की चुनिंदा रिपोर्टिंग पर ध्यान दिया है. सोच-समझकर चुने गए समय और कुछ खास लोगों के पहले से तय बयानों के माध्यम से चैनल ने AJK चुनावों और वोटिंग प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है.” बता दें कि इस्लामाबाद जम्मू-कश्मीर के गैर-कानूनी रूप से कब्जे वाले हिस्सों को ‘आजाद’ जम्मू-कश्मीर (AJK) कहता है.

अल जजीरा पर ‘येलो जर्नलिज्म’ का आरोप

इसके अलावा, पाकिस्तान ने कतर के मीडिया आउटलेट पर ‘येलो जर्नलिज्म’ करने का भी आरोप लगाया. यह शब्द ऐसी रिपोर्टों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें पाठकों को चौंकाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर लिखा जाता है. बयान में कहा गया कि “इस तरह की येलो जर्नलिज्म केवल उन बाहरी ताकतों के एजेंडे की पुष्टि करती है जिनका अपना स्वार्थ है और जो इस चुनावी प्रक्रिया को अवैध ठहराने और मुजफ्फराबाद व AJK के लोगों की इच्छा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों ने आज अराजकता और जबरदस्ती को नकार कर इसे स्पष्ट रूप से दिखाया है.”

Latest News

अमेरिका: ओहियो में श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर पर उपद्रवियों ने फेंके पत्थर, टूटे शीशे

Ohio Hindu Temple Attack: अमेरिका से चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां ओहियो राज्य के ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके में...

More Articles Like This

Exit mobile version