पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का कहर, एक और शख्स में हुई संक्रमण की पुष्टी; 5 हुई मरीजों की संख्या

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monkeypox in Pakistan: पाकिस्तान में एमपॉक्स का कहर देखने को मिल रहा है. हाल में ही यहां पर एक और मंकीपॉक्स का केस सामने आया है, जिसके बाद पाकिस्तान में सतर्कता बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान में अबतक कुल 5 केस सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. इरशाद अली द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर चिकित्साकर्मियों ने गुरुवार को जेद्दा से लौटे दो यात्रियों में ‘एमपॉक्स’ के लक्षण पाए और उनमें से केवल एक में एमपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई.

कैसे रोके मंकीपॉक्स का संक्रमण

जानकारी के अनुसार ओरकजई के 51 वर्षीय व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टी की गई है. अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे एक अस्पताल भेजा है. इस मामले को लेकर डॉ. इरशाद ने कहा कि हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं. वहीं, एक 32 वर्षीय शख्स में भी एमपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसको कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यूनिसेफ हुआ अलर्ट

यूनिसेफ ने एमपॉक्स टीकों की खरीद के लिए एक इमरजेंसी टेंडर जारी करने का एलान किया है. इस कदम से उन देशों को काफी मदद मिलेगी, जो मंकीपॉक्स के संक्रमण से जूझ रहे हैं. इनमें साउथ अफ्रीका के देश शामिल हैं.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version