Paris News: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में चीनी उप-राष्ट्रपति हान चंग से की मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris News: राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उपराष्ट्रपति हान चंग, जिन्हें पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए फ्रांस आमंत्रित किया गया था, ने 26 जुलाई को पेरिस के एलिसी पैलेस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की. इस दौरान हान चंग ने कहा, पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये जाने पर उन्हें बड़ी खुशी हुई और वह पेरिस ओलंपिक खेलों की शानदार और सुचारू सफलता की कामना करते हैं.

हान चंग ने कहा, गत मई में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग की फ्रांस की राजकीय यात्रा पूरी तरह से सफल रही, जो चीन-फ्रांस मित्रता की विशिष्टता और उच्च स्तर को प्रदर्शित करती है और चीन- यूरोपीय संघ संबंधों के स्थिर विकास और विश्व शांति एवं स्थिरता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैक्रों ने हान चंग का स्वागत करते हुए कहा, मई में उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मैत्रीपूर्ण बातचीत की. राष्ट्रपति शी की फ्रांस यात्रा बहुत सफल रही.

यह भी पढ़े: UP News: बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर साधा निशाना, कहा- ‘PDA को गुमराह करके उनका वोट तो ले लिया, लेकिन…’

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version