पेरिस में रेल पटरियों के पास मिला ‘द्वितीय विश्व युद्ध का बम’, मचा हड़कंप; रोकी गईं ट्रेन सेवाएं

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France: फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के पास एक द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला है. इस बम के मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जांच दल द्वारा इसकी बारीकी से जांच की जा रही है. इस दौरान बम निरोधक दस्ता इस बात कर पता लगाने में जुटें है कि ये बम ब्लास्ट होने लायक (जिंदा) है या नहीं.

सभी रेलगाड़ियों के संचालन पर लगी रोक

फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर द्वितीय विश्व युद्ध का बम के मिलने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का संचानल रोक दिया गया है. साथ ही सभी यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है. ऐसे में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. बता दें कि यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है.

फ्रांस ने किया यात्रियों से अनुरोध

वहीं, रेलवे ट्रैक पर मिले इस बम की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है. हालांकि इसे बारे में अभी विस्‍तार से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रेलवे सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ ने बताया कि पुलिस के अनुरोध पर गारे डू नॉर्ड पर सुबह तक यातायात रोक दिया गया है. साथ ही हम यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध करते हैं.

इसे भी पढें:-धरती पर होगा Alien Attack… इंसानों को काबू में करने की कोशिश…? वैज्ञानिकों ने दी इसे नजरअंदाज न करने की चेतावनी

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This