AUS vs BAN: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का ऐलान, क्या भारत के खिलाफ भी बदली रणनीति?

New Delhi: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ एक मजूबत स्क्वाड को चुना है. माना जा रहा है कि यही टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी रहेगी. ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश के साथ इन खिलाड़ियों की अच्छी प्रैक्टिस हो जाएगी.

स्पिनर नाथन लियोन की वापसी

टीम में नियमित कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और स्पिनर नाथन लियोन की वापसी हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के चारों प्रमुख गेंदबाज फिर से प्लेइंग इलेवन में दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, नाथन लियोन को छोड़कर हेजलवुड, कमिंस और स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आए थे. आईपीएल के बाद ये तीनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस को फिर से हासिल कर टीम में वापसी कर रहे हैं.

वापसी करने वाले सभी गेंदबाज खेलने के लिए फिट

तेज गेंदबाज कमिंस, हेजलवुड और मिचेल स्टार्क तथा ऑफ स्पिनर लियोन लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण प्रमुख हिस्सा रहे हैं, लेकिन चोटिल होने के कारण हाल के समय में यह चारों गेंदबाज बहुत कम मैचों में एक साथ खेल पाए. ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने मंगलवार को कहा कि वापसी करने वाले सभी गेंदबाज खेलने के लिए फिट हैं.

प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप

उन्होंने कहा कि हम अभी से प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप नहीं देंगे, लेकिन हम जानते हैं कि इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हमारे पास मजबूत टीम है. मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी यह चारों गेंदबाज एक साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त तक डार्विन और दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैकाय में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

इसे भी पढ़ें. ‘दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा’, NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version