IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अब पूरी तरह फिट, जिम्मेदारी से मुक्त होंगे ईशान किशन

Must Read

New Delhi: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पूरी तरह से फिट हो गए हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया से आईपीएल में खेलने के लिए क्लीयरेंस भी मिल गई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में कमिंस का इस सीजन में उनका पहला मैच हो सकता है. कमिंस को स्ट्रेस इंजरी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के बीच में भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहां उनका फॉलो-अप स्कैन हुआ.

कोहनी की चोट से उबर रहे हैं स्टार्क 

दूसरी तरफ कमिंस के ऑस्ट्रेलियाई साथी मिचेल स्टार्क अभी भी आईपीएल में खेलने को लेकर अनिश्चित हैं, क्योंकि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. बता दें कि नए स्कैन में पाया गया कि कमिंस की चोट अब ठीक हो गई है. कमिंस अगले कुछ दिनों में फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं.

जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे ईशान किशन 

पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाली थी, लेकिन कमिंस की वापसी से अब वह इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे. ईशान किशन की कप्तानी में टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ चौथे नंबर पर है. कमिंस 17 अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरने वाले हैं.

पिछले साल कमर की हड्डी में हुआ था स्ट्रेस 

32 साल के कमिंस को अगस्त पिछले साल कमर की हड्डी में स्ट्रेस हुआ था, जिससे उनकी पीठ में दर्द रहता था और वह इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की घरेलू एशेज जीत में सीमित भूमिका निभा पाए थे. उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी. इस चोट के कारण कमिंस 2026 टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 स्टेज में बाहर हो गया था.

इसे भी पढ़ें. Israel Lebanon Conflict: इजरायली फौज ने लेबनान के कई शहरों पर किया ताबतोड़ हमला, सैकड़ों की गई जान

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This