पटना के होटल में ब्रिटिश अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भारत से क्या था कनेक्शन..?

Patna: बिहार की राजधानी पटना के एक होटल के कमरे में ठहरे इंग्लैंड के बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी अजय कुमार शर्मा (करीब 80 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्रैंड शीला होटल में उनका शव मिला तो सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

नालंदा जिले के रहने वाले थे अजय

पुलिस के मुताबिक, अजय कुमार शर्मा मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. लंबे समय से इंग्लैंड में निवास कर रहे थे. हाल ही में वह भारत आए थे. अजय कुमार शर्मा 18 जनवरी से होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे थे. बताया जा रहा है कि वह रविवार को किसी काम से बाहर गए थे और शाम करीब 4.28 बजे होटल लौटे थे. होटल स्टाफ के मुताबिक रविवार रात उन्होंने आखिरी बार वाई-फाई कनेक्शन में समस्या को लेकर रिसेप्शन से संपर्क किया था. इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका.

होटल कर्मियों ने की संपर्क करने की कोशिश

सोमवार सुबह जब काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मियों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद जक्कनपुर थाने को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर अजय कुमार शर्मा का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एएसपी अभिनव भी होटल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

पुलिस द्वारा होटल स्टाफ और मालिक से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है. जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सूटकेस मिला है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसके अलावा भारतीय मुद्रा और ब्रिटिश पाउंड भी बरामद किए हैं. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. UP: उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, CM योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर लिया फैसला

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version