फिलीपीन में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, 40 से अधिक मजदूर मलबे में दबे, दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी

Manila: फिलीपीन की राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एंजिल्स सिटी में निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत अचानक गिर गई. इस दौरान हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं. हादसा रविवार तड़के का बताया जा रहा है. हालांकि कुछ मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी दर्जनों की संख्या में मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे.

चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान में यह निर्माणाधीन इमारत गिर गई. हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस और अन्य अधिकारियों ने बताया कि 22 मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन कई अन्य अब भी लापता हैं. जानकारी के मुताबिक मनीला के उत्तर में पम्पांगा प्रांत के एंजिल्स सिटी में यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान के दौरान यह इमारत भरभराकर ढह गई.

100 से अधिक कर्मी बचाव अभियान में जुटे

वहीं पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के 100 से अधिक कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं. हालांकि पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज तत्काल यह नहीं बता पाये कि इमारत के मलबे में कितने मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. एंजिल्स सिटी के सूचना कार्यालय के प्रमुख जे पेलायो ने बताया कि कम से कम 30 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. उन्होंने यह जानकारी एक निर्माणकर्मी के हवाले से दी, जो इमारत गिरने के दौरान बाहर निकलने में कामयाब रहा था.

इसे भी पढ़ें. कौन था वो सिरफिरा, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर चलाईं गोलियां? नासिर बेस्ट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version