भूकंप के साथ एक और खतरे का सामना कर रहा फिलीपींस, जारी की गई चेतावनी

Philippines Tropical Storm Matmo : हाल के दिनों में फिलीपींस भूकंप की त्रासदी झेल रहा है इस बीच अब उष्णकटिबंधीय तूफान मैटमो भी इसके करीब पहुंच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक तूफान के चीन की ओर बढ़ते समय विकराल रूप धारण करने की आशंका है. बता दें कि कुछ ही हफ्ते पहले ही इस क्षेत्र में रागासा तूफान आया था जो पिछले कई वर्षों में एशिया से टकराने वाले सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक था.

पहले भूकंप, अब तूफान 

ऐसे में जानकारी देते हुए हांगकांग वेधशाला ने बताया कि मैटमो के कारण अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर फिलीपींस के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र लुजोन के आसपास बढ़ने का अनुमान है. बता दें कि फिलीपींस पहले से ही भूकंप के प्रभावों से जूझ रहा है. जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हुई है.

मौसम विभाग ने जारी की जोखिम की चेतावनी

इस मामले को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि तूफान दक्षिणी इसाबेला प्रांत या उत्तरी ऑरोरा प्रांत में पहुंच सकता है. इसके साथ ही उत्तरी लूजोन को पार करने की भी संभावना है. इतना ही नही बल्कि अगले 36 घंटो तक एजेंसी ने कुछ निचले इलाकों में जानलेवा तूफान के मध्यम जोखिम की चेतावनी दी है और कहा कि अभी समुद्री यात्रा सभी प्रकार के जहाजों के लिए जोखिम भरी है.

आगे चलकर भीषण रूप लेगा तूफान

ऐसे में हांगकांग वेधशाला ने अनुमान लगाया है कि मैटमो फिलीपीन से टकराने के बाद दक्षिण चीन सागर में प्रवेश करेगा. इसके बाद एक भीषण तूफान में तब्दील हो जाएगा, जिसके कारण से सप्ताहांत में एशियाई वित्तीय केंद्र में तेज हवाएं और बारिश होगी. उन्‍होंने ये भी बताया कि पड़ोसी गुआंग्डोंग प्रांत के तटीय क्षेत्र से टकराने का अनुमान है, जो दक्षिणी चीन का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है और अगले सप्ताह दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के आसपास कमजोर होकर समाप्त हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें :- राजस्थान का ये शहर बनाएगा रिकॉर्ड, जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version