‘हम उन्हें बाजार पहुंच की अनुमति नहीं दे सकते’, भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौते की संभावना पर पीयूष गोयल ने दिए संकेत

New Delhi: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि पेरू के साथ एफटीए बहुत जल्द होने जा रहा है. पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत के जल्द संपन्न होने की संभावना नहीं है. गोयल ने आयोजित 17वें ‘टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो’ से इतर संवाददाताओं से कहा कि कुछ चिंताएं हैं.

बाजार पहुंच की अनुमति नहीं दे सकते

कई ऐसे उत्पाद हैं जहां हम उन्हें बाजार पहुंच की अनुमति नहीं दे सकते. भारत और पेरू के बीच प्रस्तावित एफटीए के लिए बातचीत साल 2017 में शुरू हुई थी. दूसरी ओर, भारत-कनाडा एफटीए के संबंध में मंत्री ने सकारात्मक संकेत दिए. मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारतीय अधिकारियों का एक दल बातचीत के अगले दौर के लिए सोमवार को कनाडा जाएगा.

एफटीए वार्ता अच्छी प्रगति पर

कनाडा के साथ एफटीए वार्ता अच्छी प्रगति पर है. हमारी टीम अगले दौर की बातचीत के लिए सोमवार को जा रही है. हमारी कोशिश है कि हम अगले छह महीनों में इसे अंतिम रूप दे दें. केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि वह 13 जुलाई को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ब्रसेल्स जाएंगे, जहां वे ‘भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद’ (टीटीसी) की बैठक में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें. राजस्थानः PM मोदी ने किया 1 लाख करोड़ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जाने क्या कहा

Latest News

NZ A vs IND A Highlights: खराब रोशनी के कारण इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मैच ड्रॉ

New Delhi: इंडिया ए पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच नहीं जीत पाई. खराब रोशनी के कारण अंतिम का खेल पूरा...

More Articles Like This

Exit mobile version