UAE: दुबई में खुलने वाला है नया सीबीएससी कार्यालय, पीएम मोदी ने किया एलान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UAE: संयुक्त अरब अमीरात के भीतर शीर्ष स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के समर्पण को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में एक नए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय की आगामी स्थापना की घोषणा की.

दुबई में सीबीएससी कार्यालय

अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ प्रवासी कार्यक्रम में बोलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया , उन्होंने कहा कि “1.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र संयुक्त अरब अमीरत के स्कूलों में पढ़ रहे है. पिछले महीने यहां मास्टर्स कोर्स आईआईटी दिल्ली कैंपस में शुरू किया गया था  और दुबई में अब नया सीबीएससी कार्यालय खोला जाएगा.  यह संसथान यहाँ भारतीय समुदाय को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में सहायक होंगे. ”

दोनों देशों के बीच सहयोग का किया ज़िक्र 

भारत और यूएई के बीच सांस्कृतिक संबंधो पर प्रकाश डालते हुए , प्रधानमंत्री ने साँझा भाषाई संबंधो की प्रशंसा की और वैश्विक मंचो पर दोनों देशो की उपलब्धियों को अनुकरणीय बताया.

मोदी ने याद किया अपना दुबई का 2015 का दौरा

पीएम मोदी ने अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में यूएई में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “हवाई अड्डे पर तत्कालीन क्राउन प्रिंस, जो अब राष्ट्रपति हैं, ने अपने पांच भाइयों के साथ मेरा स्वागत किया था. वह गर्मजोशी, उनकी आंखों में चमक – मैं इसे कभी नहीं भूल सकता.”

ये भी पढ़े: पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, कहा- “राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद”

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This