वैश्विक संघर्षों के कारण ‘3 F’ का संकट, G20 के मंच से पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को किया आगाह

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi at G20: इन दिनों को दुनियाभर में संघर्ष का माहौल बना हुआ है, जिसके वजह ये आने वाले दिनों किसी बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में G20 समिट के मंच से दुनिया को आगाह किया है. साथ ही उन्‍होंने अपनी चिंताएं जाहिर करते हुए 3 एफ के संकट पर फोकस किया.

समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संघर्षों की कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से ग्लोबल साउथ के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ऐसे में जी-20 को उनकी चिंताओं और प्राथमिकताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए. बता दें कि ग्लोबल साउथ में भारत,चीन, ब्राजील और सऊदी व कतर जैसे देश आते हैं.

दूसरे देशों की लड़ाई का ग्लोबल साउथ पर प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा है कि दूसरे देशों की लड़ाई का प्रभाव अब ग्लोबल साउथ पर पड़ रहा है, ऐसे में हमें ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर पहले ध्यान देना होगा. वहीं, जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत के G-20 में लिए गए ‘जन-केंद्रित निर्णयों’ को आगे बढ़ाने के लिए ब्राजील की अध्यक्षता की सराहना की.

क्या बोले पीएम मोदी?

‘सामाजिक समावेशन और भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई’ पर हो रहे G-20 के सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि उनका मानना है कि वैश्विक संघर्षों के वजह से खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से ग्लोबल साउथ के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इसलिए यह सम्‍मेलन तभी सफल हो सकता है जब हम ग्लोबल साउथ की चुनौतियों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें.

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने G-20 की पहल ‘फाइट अगेंस्ट हंगर एंड पॉवर्टी’ पर भारत के पूर्ण समर्थन का भी वादा किया. उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि भारत इस प्रयास को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देता है.

भूख के लिए भारत की पहल

पीएम मोदी ने अफ्रीका और अन्य जगहों पर खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बताते हुए कहा कि 800 मिलियन से अधिक लोगों को मुफ्त में खाद्यान्न दिया जा रहा है, साथ ही 550 मिलियन लोग दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का फायदा उठा रहे हैं. वहीं, अब तो 70 साल से अधिक उम्र के 60 मिलियन वरिष्ठ नागरिक भी मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढें:- अमेरिका से बाहर होंगे लाखों लोग, देश में लागू होगा राष्ट्रीय आपातकाल, जानिए क्या है ट्रंप का प्लान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version