PM मोदी कनाडा से क्रोएशिया के लिए रवाना, जानें इस यूरोपीय देश की यात्रा का मकसद

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Croatia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद बुधवार को क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं. यह तीन देशों की उनकी यात्रा का तीसरा और आखिरी पड़ाव है. नरेंद्र मोदी क्रोएशिया जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. क्रोएशिया बाल्कन देश में आता है.

कनाडा से पहले साइप्रस पहुंचे थे पीएम मोदी  

बता दें कि दस साल बाद कनाडा की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई अहम वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की. इसमें ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक और नवाचार जैसे विषय शामिल रहे. कनाडा से पहले पीएम मोदी ने साइप्रस की यात्रा की थी. यहां पहुंचने वाले वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद वह सोमवार की शाम साइप्रस से कनाडा के कैलगरी पहुंचे.

क्रोएशिया दौरे का उद्देश्य

पीएम मोदी की क्रोएशिया दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना, दोनों देशों के बीच बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है. इसके अलावा यूरोपीय संघ के साथ सहयोग बढ़ाना, क्योंकि क्रोएशिया यूरोपीय संघ का सदस्य है और इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. क्रोएशिया के साथ भारत रणनीतिक साझेदारी की तलाश में है. भारत मुख्‍य रूप से रक्षा, ऊर्जा और विज्ञान के क्षेत्रों में इस यूरोपीय देश के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करना चाहता है.

ये भी पढ़ें :- भारत फोर्ज और फ्रांस के साझेदारी से होगा निर्माण, मिलकर बनाएगी AAROK घातक ड्रोन

 

 

 

 

 

 

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version