क्या ट्रंप-पीएम मोदी की होगी मुलाकात? इजिप्ट के राष्ट्रपति ने भेजा गाजा शांति शिखर सम्मेलन का निमंत्रण

PM Modi Donald Trump Meeting : एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हो सकती है, क्योंकि इजिप्ट ने पीएम मोदी को गाजा शांति समझौते के लिए होने वाले शिखर सम्मेलन का निमंत्रण भेजा है. ऐसे में मिस्त्र के राष्ट्रपति फराह अल सिसी ने निमंत्रण भेजा है. जानकारी देते हुए बता दें कि शिखर सम्मेलन शर्म-अल-शेख शहर में कल 13 अक्टूबर को होगा, इसमें दुनियाभर के 20 देश हिस्सा लेंगे और इसमें गाजा शांति समझौते पर ऑफिशियल साइन होने हैं.

सम्मेलन में भारत की मौजूदगी महत्वपूर्ण

इतना ही नही बल्कि इस मामले को लेकर ऑफिशियल घोषणा होनी है, लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी अभी त‍क नही है कि इस सम्‍मेलन में पीएम मोदी जाएंगे या नही. फिलहाल बता दें कि भारत ने पहले से तय किया हुआ है कि भारत की ओर से सम्मेलन में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मिस्र जाएंगे, दूसरी बात ये भी है कि निमंत्रण सीधे प्रधानमंत्री मोदी को भेजा गया है. इसका मुख्‍य कारण यह है कि इजरायल और फिलीस्तीन दोनों देशों से भारत के अच्छे संबंध हैं, इसके साथ ही भारत शांति का समर्थक है, इसलिए सम्मेलन में भारत की मौजूदगी महत्वपूर्ण है.

ट्रंप न बनाई गाजा शांति योजना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इजरायल और हमास की जंग रुकवाने के लिए, गाजा में शांति स्थापना के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा शांति योजना बनाई है. ऐसे में इसमें युद्धविराम, गाजा की आजादी के साथ पुनर्गठन के लिए 20 प्रस्ताव रखे गए हैं और इस पर इजरायल और हमास दोनों ने सहमति जता दी है. बता दें कि पहले चरण में इजिप्ट में दोनों पक्षों में शांति वार्ता हो चुकी है, इसके साथ ही पहले चरण के नियम लागू भी हो चुके हैं, जिसके तहत युद्धविराम हो चुका है और इजरायल ने गाजा से अपनी सेना वापस बुला ली है.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक का अफगानिस्तान ने दिया करारा जवाब, पाक आर्मी की चौकियों पर…

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version