प्रधानमंत्री मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, 11 साल में 17 विदेशी संसदों को किया संबोधित

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वे अब तक 17 देशों की संसदों को संबोधित कर चुके हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा अब तक किया गया सबसे अधिक आंकड़ा है. यह संख्या कांग्रेस से संबद्ध सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कुल संबोधनों के बराबर है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का पांच देशों का दौरा आज खत्म हो रहा है. इस दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा नामीबिया की संसदों को संबोधित किया.

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के कुल 17 संबोधन

सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 7 बार, इंदिरा गांधी ने 4 बार, जवाहरलाल नेहरू ने 3 बार, राजीव गांधी ने 2 बार और पीवी नरसिंह राव ने 1 बार विदेशी संसदों को संबोधित किया था. इस प्रकार, कांग्रेस के इन पांच प्रधानमंत्रियों ने सात दशकों में कुल 17 बार विदेशों में संसद को संबोधित किया, जबकि मोदी ने महज एक दशक में ही यह रिकॉर्ड छू लिया.

विदेशी संसदों में संबोधन का क्रम

  • 2014 – ऑस्ट्रेलिया, फिजी, भूटान, नेपाल की संविधान सभा
    •2015 – ब्रिटेन, श्रीलंका, मंगोलिया, अफगानिस्तान, मॉरीशस
    •2016 – अमेरिका की कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधन
    •2018 – युगांडा की संसद
    •2019 – मालदीव की संसद
    •2023 – अमेरिका की कांग्रेस को दूसरी बार संबोधन
    •2024 – गुयाना की संसद
    •2025 – घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नामीबिया की संसद

नामीबिया में दिया साझेदारी का संदेश

नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की दुनिया को ऐसे भविष्य की जरूरत है जो शक्ति और वर्चस्व नहीं, बल्कि संवाद और साझेदारी पर आधारित हो. उन्होंने कहा, “अफ्रीका केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह मूल्य संवर्धन और सतत विकास का अग्रदूत बनना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें:-Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version