सात साल बाद पीएम मोदी की चीन यात्रा, चीनी राष्ट्रपति से इन अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

PM Modi In China : सात साल से ज्‍यादा के अंतराल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की यात्रा पर गए, जो कि पहुंच भी गए. बता दें कि पीएम मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. इसके साथ ही पूरी दुनिया बेहद उत्सुकता से पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का इंतजार कर रही है. बता दें कि वर्तमान समय में अमेरिका के भारत पर कड़ा टैरिफ लगाने की वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में अचानक आई गिरावट को देखते हुए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो गई है. जानकारी देते हुए बता दें कि पीएम मोदी मुख्‍य रूप से 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आए हैं.

कई अहम मुद्दों पर करेंगे विचार-विमर्श

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी निर्धारित बैठक वाशिंगटन के टैरिफ विवाद के मद्देनजर और भी महत्वपूर्ण हो गई है, इतना ही नही बल्कि इसका असर दुनिया भर की लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है. जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के नेताओं के बीच इस वार्ता में भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने के साथ पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद गंभीर तनाव में आए संबंधों को और सामान्य बनाने के लिए कदमों पर विचार-विमर्श करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी अपनी दो-राष्ट्र यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में जापान से इस चीनी शहर पहुंचे हैं.

 इसे भी पढ़ें :- Indonesia: इंडोनेशिया में गुस्साई भीड़ ने संसद भवन में लगाई आग, तीन की मौत, कई घायल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version